स्वस्थ आंखों के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:47

आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 फूड, बुढ़ापे तक तेज रहेगी आंखों की रोशनी

आंखों को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए आपको अपने आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ-साथ विटामिन और खनिज को भी शामिल करना चाहिए।
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए
आंखें जहां हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं वहीं बहुत सेंसटिव अंग भी है। जरा सी धूल-मिट्टी या प्रदूषण आंखों में खुजली, दर्द, सूजन, जलन और पानी निकलने का कारण बन सकता है। प्रदूषण के अलावा लंबे समय तक कंप्‍यूटर स्‍क्रीन के आगे बैठकर काम करने और मोबाइल का यूज करने से भी आंखों संबंधी समस्‍याएं बढ़ रही है। ऑफिस का करने के लिए कंप्‍यूटर या लैपटॉप में काम करना जरूरी है इसलिए आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए हम संतुलित और हेल्‍दी डाइट पर फोकस कर सकते हैं। आंखों की क्षति को रोकने और स्वस्थ रहने के लिए आपके आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ-साथ विटामिन, खनिज और अन्‍य पोषक तत्‍व शामिल होने चाहिए। सेंटर फॉर साइट की एडिशनल डायरेक्‍टर डॉक्‍टर रितिका सचदेवा आज हमें 5 ऐसे फूड्स बता रही हैं जो आंखों की हेल्‍थ के लिए बहुत जरूरी है।

1. पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इनमें पाए जाने वाले विटामिन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। विटामिन सी आंखों को मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कमजोर आंखें पहले की तरह मजबूत हो सकती हैं। 

2. खट्टे फल एवं फ्रूट
अपने आहार में संतरे, अंगूर, नींबू और जामुन जैसे फलों को शामिल करने से आपकी आंखें और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। खट्टे फलों में विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

3. नट्स
ड्राई फ्रूट और नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। विटामिन ई कई ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर एक को यह सब का सेवन करना चाहिए।
4. अंडे का सेवन
अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें न केवल अमीनो एसिड होता है बल्कि सल्फर लेक्टिंस ल्यूटिन सिस्टीन और विटामिन बी 2 भी होता है। अंडा खाना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

5. बीन्स
बीन्स में बायोफ्लेवोनोइड्स और जिंक भरपूर मात्रा होता है जो आंखों के रेटिना को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसको अपनी डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।

6. अखरोट और सूरजमुखी के बीज का करें भरपूर सेवन
अखरोट और सूरजमुखी के बीज 3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। विटामिन ई हमारी आंखों को मजबूत बनाता है। अगर आप दोनों का रोजाना सेवन करते हैं तो आंखों की समस्या आसानी से ठीक हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info